कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चंदौली जिले को किया गया लॉक डाउन।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चंदौली जिले को कियागया लॉक डाउन।

अनूप ओझा चंदौली उत्तर प्रदेश। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने फिलहाल दो दिनों तक यानी 24 व 25 मार्च को जिले को लॉक डाउन करने का आदेश दिया है। जिले में सिर्फ मेडिकल, राशन व सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। डीएम ने आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।


चंदौली के लॉकडाउन होने की घोषणा से पहले ही इसकी आशंका जताई जा रही थी। सुबह से ही राशन खरीदने के लिए भीड़ जुटी थी। राशन व दवा की दुकानों पर सोमवार को अत्यधिक भीड़ देखने को मिली। हर किसी के चेहरे पर कोरोना का खौफ दिख रहा था। 
शहर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है इसके बाद भी गल्ला मंडी खुली रही। यहां पूरे दिन खरीदारों की भीड़ लगी रही। भीड़ इतनी अधिक रही कि गल्ला मंडी में दिनभर जाम लगा रहा। गल्ले की दुकानों पर लोग लंबी लाइन लगाकर महीने भर से अधिक का राशन लेने में जुटे रहे। अधिकांश लोगों में वाराणसी के लॉक डाउन होने की खबर से बेचैनी देखने को मिली।

Popular posts from this blog

PCS अफसर ने की शादी तो प्रेमिका ने घर पहुंचकर किया हंगामा, हुए गिरफ्तार।

गुमशुदा की तलाश।

बैठक में गये किसानों ने ठुकराया सरकार का चाय और खाना, सरकार से चर्चा करने गए किसान खाना साथ ले गए, कहा- सरकार की चाय और खाना मंजूर नहीं।