उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में एक साथ मिले 50 नए केस
उत्तर प्रदेश के बस्ती ज़िले में एक साथ मिले 50 नए केस
बस्ती उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले में मंगलवार को 50 प्रवासी मजदूरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 104 हो गई। ये सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।