चंदौली में बाहर से आये दो और कोरोना पॉजिटिव मिले।
चंदौली में बाहर से आये दो और कोरोना पॉजिटिव मिले।
चंदौली उत्तर प्रदेश। चंदौली जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले। दोनों 12 मई को मुंबई से आए थे। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या तीन हो गई। बिसौरी गांव निवासी 30 वर्षीय व बरंगा निवासी 26 वर्षीय युवक 12 मई को आटोरिक्शा व स्कूटी से मुंबई से अपने घर पहुंचे। बरंगा निवासी घर जाने के पूर्व जांच को जिला अस्पताल पहुंच गया था, थर्मल स्क्रीनिग में तापमान अधिक पाया गया, लक्ष्ण मिलने पर उसे जिला अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था और स्वैब जांच को भेजा गया था। वहीं बिसौरी निवासी 30 वर्षीय युवक आटो से सीधे घर पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थर्मल स्क्रीनिग के बाद स्वैब जांच को बीएचयू भेजा गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एम्बुलेंस से दोनों को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय एल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बरंगा का युवक मुंबई से सीधे जिला अस्पताल पहुंचा था, उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ इसलिए बरंगा को हाट-स्पाट घोषित नहीं किया गया। जबकि बिसौरी गांव को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया है। ग्रामीणों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। उधर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये लोगों को चिह्नित करने में प्रशासन जुट गया है। संपर्क में आये लोगों का भी नमूना लिया जाएगा। साथ ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।