राहुल गांधी Live बोले- कर्ज नहीं नकदी दें सरकार, आर्थिक पैकेज पर दुबारा विचार करे सरकार।
राहुल गांधी Live बोले- कर्ज नहीं नकदी दें सरकार, आर्थिक पैकेज पर दुबारा विचार करे सरकार।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले वे रिजर्व बैक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बात कर चुके हैं।आज हिंदुस्तान के सामने एक बड़ी समस्या है। प्रवासियों की समस्या काफी चुनौतिपूर्ण है। सड़कों पर चलने वाले लोगों की हम सभी को मदद करनी है। भाजपा सरकार में है और उसके पास सबसे ज्यादा हथियार हैं। हमें किसी पर अंगुली नहीं उठानी है। हमें मिलकर इस समस्या का समाधान करना है। विपक्ष की भी जिम्मेदारी है। सरकार को आर्थिक पैकेज पर दोबारा विचार करना चाहिए। डिमांड को चालू करने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं होता तो इससे देश को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। आप न्याय जैसी योजना लागू कर सकते हैं। आप इसे कोई और नाम दे सकते हैं। मेरा कहना है कि बहुत जरूरी है कि गरीब लोगों की जेब में पैसा होना चाहिए। मैं बहुत प्यार से प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि वे भारत के लोगों के बारे में सोचें, विदेश के बारे में नहीं। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति के बारे में आज जानते हैं। सरकार ने इसे लेकर कुछ कदम उठाए हैं। जिसके बारे में मैं कुछ बात करुंगा। आज जरूरत है किसानों, प्रवासियों की जेब में पैसे डालने की, मैं सरकार से विनती करता हूं कि आप कर्ज जरूर दीजिए लेकिन भारत के बच्चों के लिए साहूकार मत बनिए। सड़क पर चलने वाले प्रवासियों की जेब में पैसे दीजिए। सड़क पर चलने वाले लोग भारत का भविष्य हैं। ये बाते मैं एक राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं बोल रहा है। सरकार को आर्थिक पैकेज पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।किसानों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कीजिए। ये लोग हमारा भविष्य हैं। हमारी रेटिंग को किसान, छोटे उद्यमी, मजदूर बनाते हैं। आप विदेश के बारे में मत सोचिए आप इन लोगों के बारे में सोचिए।