एक पुत्री की सरकार से अपने पिता की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार।
एक पुत्री की सरकार से अपने पिता की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार।
चंदौली जिले के कंदवा थाना छेत्र के अमड़ा गाव में बीते 22 जुलाई को शिक्षामित्र बलवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। जिसके अगले दिन मृतक की पुत्री प्रांजल सिंह ने मौत की जांच के लिये थाने से लेकर एसपी तक गुहार लगा रही है। प्रांजल सिंह दिल्ली में सिविल सर्विसेस की तैयारियां करती की है और पिता के मौत की सूचना मिलते ही अगले दिन अपने घर पहुचीं और उन्होंने बताया कि उनकी पिता की मौत किसी बीमारी से नही हुई। उनका कहना है उनके पिता को पटीदारों द्वारा मानिसक व शारीरिक रूप से लगातार कई वर्षो से प्रताड़ित किया जा रहा था यहाँ तक प्रांजल सिंह तथा उनकी माता पर भी उल्टे सीधे आरोप लागए जाते है। इसीलिए प्रांजल सिंह ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके पिता के मौत की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो लोग दोषी पाए जाते है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस बीच इनके द्वारा एक लेटर भी खूब वायरल हो रहा है जिसमे बलबीर सिंह द्वारा अपने पटीदारों पर उत्पीरण की बात लिखी हुई है।
अनूप ओझा
ब्यूरो चीफ (निदेशक)
हर खबरों पर तिरछी नज़र
SARSP Tech Seevices Pvt Ltd.
https://fb.com/tirchinazar1
http://www.tirchinazar.co.in
https://twitter.com/tirchinazar1