महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास,इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी।

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास,इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के लिए धोनी खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे. ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.' अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.

Popular posts from this blog

गुमशुदा की तलाश।

PCS अफसर ने की शादी तो प्रेमिका ने घर पहुंचकर किया हंगामा, हुए गिरफ्तार।

बैठक में गये किसानों ने ठुकराया सरकार का चाय और खाना, सरकार से चर्चा करने गए किसान खाना साथ ले गए, कहा- सरकार की चाय और खाना मंजूर नहीं।