Posts

PCS अफसर ने की शादी तो प्रेमिका ने घर पहुंचकर किया हंगामा, हुए गिरफ्तार।

Image
PCS अफसर ने की शादी तो प्रेमिका ने घर पहुंचकर किया हंगामा, हुए गिरफ्तार। राजधानी लखनऊ में 2008 बैच के एक PCS अफसर को अपनी प्रेमिका के साथ दगाबाजी करना भारी पड़ा है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर अफसर ने बलिया की रहने वाली युवती का शारीरिक शोषण किया और बिना बताए चुपके से दूसरी युवती से शादी कर ली। प्रेम में धोखा मिलने से आहत प्रेमिका रविवार की रात प्रेमी अफसर के आशियाना के रुचिखंड-2 स्थित घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। करीब 24 घंटे चले माथापच्ची के बाद PCS अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। उस पर पुलिस ने रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.आशियाना इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि रुचिखंड-2 निवासी अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में PCS अधिकारी के रूप में हुआ है। उनको जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था। हालांकि अभी वह किसी भी जनपद में कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके हैं। अनुराग और युवती की तीन साल पहले एक कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई थी जहां दोनों एक साथ पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। युवती का आरोप है कि अनुराग ने युवती से शादी का व...

बैठक में गये किसानों ने ठुकराया सरकार का चाय और खाना, सरकार से चर्चा करने गए किसान खाना साथ ले गए, कहा- सरकार की चाय और खाना मंजूर नहीं।

Image
बैठक में गये किसानों ने ठुकराया सरकार का चाय और खाना, सरकार से चर्चा करने गए किसान खाना साथ ले गए, कहा- सरकार की चाय और खाना मंजूर नहीं। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज आठवां और अहम दिन है। 40 किसान नेताओं की सरकार के साथ विज्ञान भवन में दोपहर 12.30 बजे से बातचीत चल रही है। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता कर रहे हैं। बीच में लंच ब्रेक हुआ था, लेकिन किसानों ने सरकारी दावत खाने से मना कर दिया। वे अपना खाना साथ लाए थे, वही खाया। उन्होंने कहा कि सरकार का खाना या चाय मंजूर नहीं  इससे पहले 1 दिसंबर की मीटिंग में भी किसानों को सरकार की तरफ से चाय ऑफर की गई तो उन्होंने कह दिया था कि चाय नहीं, मांगें पूरी कीजिए। आप धरनास्थल पर आइए, आपको जलेबी खिलाएंगे। शाह से मुलाकात में अमरिंदर बोले- जल्द हल निकालें, देश की सुरक्षा पर असर पड़ रहा दूसरी तरफ, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि गृह मंत्री से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की अपील की है। इस मुद्दे स...

काशी में PM मोदी LIVE

Image
काशी में PM मोदी LIVE हाईवे के लोकार्पण के बाद मोदी हेलिकॉप्टर से डोमरी जाएंगे। फिर यहां से वे सड़क मार्ग से भगवान अवधूत राम घाट जाएंगे और अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुचेंगे। ललिता घाट से उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर आएगा। यहां दर्शन-पूजन कर कॉरिडोर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। क्रूज से वापस राजघाट पहुचेंगे और दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे। यहीं पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण होगा। राजघाट से ही प्रधानमंत्री मोदी क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे। चेत सिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे। रविदास घाट पहुंच कर कार से भगवान बुद्ध की तपोस्थली सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां वे लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। PM मोदी करीब सात घंटे काशी में रहेंगे।

PM मोदी पहुँचे वाराणसी, किया 6-लेन हाइवे का लोकार्पण

Image
PM मोदी पहुँचे वाराणसी, किया 6-लेन हाइवे का लोकार्पण PM मोदी ने वाराणसी-प्रयागराज 6-लेन हाइवे के चौड़ीकरण का लोकार्पण किया. 73 किलोमीटर के इस हाइवे के चौड़ीकरण पर 2447 करोड़ रुपया खर्च किया गया.

गुमशुदा की तलाश।

Image
वाराणसी उत्तर प्रदेश। श्री प्रेम शंकर त्रिपाठी उम्र 79 वर्ष लंबाई लगभह साढे पांच फीट रंग साफ आज दिनांक 22 -11-2020 को अपने घर दुर्गाकुंड वाराणसी से सुबह लगभग 6:35 पर निकले है और अभी तक घर नही लौटे है। कृपया कर इन्हें ढूढने में मदद करे और इस पोस्ट को ज्यादा लोगो तक शेयर करे। संपर्क सूत्र। 👇👇

आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Image
इस दीवाली सभी स्वस्थ रहे सभी मस्त रहे

पीएम नरेंद्र मोदी कल वाराणसी की परियोजनाओं का करेंगे वर्चुअल शिलान्यास व लोकार्पण।

Image
अनूप ओझा ब्यूरो चीफ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र काशी में नौ तारीख को वर्चुअल कार्यक्रम द्वारा 620 करोड़ रुपये की लागत से 33 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन के पास पीएमओ से इसकी सूचना आ चुकी है। प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी के तहत वार्डों के विकास के तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छह स्थानों पर लाइव दिखाने की तैयारी में जिला प्रशासन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बड़े स्क्रीन पर छह जगहों पर लाइव दिखाने की तैयारी भी चल रही है। जिसमें कमिश्नरी सभागार, सर्किट हाउस, शूल-टंकेश्वर, बड़ालालपुर, दशाश्मेध और बाबतपुर एयरपोर्ट शामिल है। प्रधानमंत्री डीजल रेल इंजन कारखाने के नामकरण का भी उद्घाटन करेंगे।प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को बड़े स्क्रीन पर छह जगहों पर लाइव दिखाने की तैयारी भी चल रही है। जिसमें कमिश्नरी सभागार, सर्किट हाउस, शूल-टंकेश्वर, बड़ालालपुर, दशाश्मेध और बाबतपुर एयरपोर्ट शामिल है। प्रधानमंत्री डीजल रेल इंजन कारखाने के नामकरण का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 20 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसमे सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट ए...

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बोरवेल में गिरा 4 साल का प्रहलाद, गयी जान। "प्रहलाद के परिवार को सरकार ने 5 लाख की मदद देगी"

Image
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बोरवेल में गिरा 4 साल का प्रहलाद, गयी जान। प्रहलाद के परिवार को सरकार ने 5 लाख की मदद देगी मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सैतपुरा गांव में बोरवेल में गिरा 4 साल का प्रहलाद जिंदगी की जंग हार गया। शनिवार रात 3 बजे NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया, लेकिन प्रहलाद को बचाया नहीं जा सका। पानी की वजह से उसका शरीर फूल चुका था। मेडिकल टीम पोस्टमार्टम के लिए बच्चे के शव को लेकर निवाड़ी के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। कलक्टर आशीष भार्गव ने बताया कि बुधवार शाम से ही बच्चे का मूवमेंट क्लीयर नहीं हो रहा था।निवाड़ी जिले के सैतपुरा गांव में बुधवार सुबह 9 बजे प्रहलाद बोरवेल में गिर गया था। वह 59 फीट नीचे फंस गया था। शनिवार को बच्चे को निकालने के लिए होरिजोंटल सुरंग बनाई जा रही थी, जिसका डायरेक्शन भटक जाने के कारण सुरंग बोर तक नहीं पहुंच पाई थी। करीब 11 बजे NDRF की टीम ने खुदाई रोक दी थी। इसके बाद देर रात झांसी से एक्सपर्ट की टीम आई, उसने मैग्नेटिक अलाइनमेंट के जरिए सुरंग की दिशा तय की। इसके बाद दोबारा खुदाई शुरू की गई और रात 3 बजे बच्चे को निकाला गया। कलक्टर के ...

तेजस्वी यादव ने आरजेडी के उम्मीदवारों को भेजा संदेश।

Image
तेजस्वी यादव ने आरजेडी के उम्मीदवारों को संदेश भेजा है. अपने संदेश में तेजस्वी यादव ने कहा है 10 तारीख को जब नतीजे सामने आएंगे तो राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार बेहद सरलता और सादगी का परिचय दें.तेजस्वी ने कहा है कि नतीजों के बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्र में जीत का जुलूस नहीं निकालें. तेजस्वी ने कहा जीत का जश्न जनता मनाएगी. तेजस्वी ने कहा है कि उम्मीदवार नतीजों के दौरान अपने क्षेत्र में रहें और अपना सर्टिफिकेट लेने के बाद ही पटना का रुख करें. इस दौरान नेताओं को हिदायत दी गई है कि जीत का कोई जुलूस ना निकाला जाए जिससे आम लोगों को असुविधा हो. उम्मीदवारों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए 4 लोगों की टीम बनाई गई है जिसमें सुनील सिंह, संजय यादव, श्याम रजक और जगदानन्द सिंह शामिल हैं.  इस बीच जीत की उम्मीद में पटना में RJD दफ्तर में साफ-सफाई शुरू हो गई है. आस-पास मरम्मत का काम जोर-शोर से किया जा रहा है. 

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image

शुभ नवरात्रि

Image
17 अक्टूबर, शनिवार यानी आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है, जो 25 अक्टूबर तक रहेगी। घट स्थापना के लिए दिनभर में 3 शुभ मुहूर्त हैं। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव देशभर में रहेगा। इस शक्ति पर्व के दौरान खरीदारी के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। साथ ही, महाभाग्य, सत्कीर्ति और शश नाम के 3 राजयोग में नवरात्र की शुरुआत हो रही है। सूर्य, चंद्रमा और शनि से बनने वाले इन शुभ योगों में नवरात्रि कलश स्थापना होना देश के लिए शुभ संकेत हैं। इस तरह ग्रहों की शुभ स्थिति से देश में फैली बीमारी से राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत होगी और देश उन्नति करेगा। इस नवरात्र में नवमी तिथि 24 और 25 अक्टूबर, यानी दोनों दिन है। इसलिए, पंचांग भेद होने की वजह से देश के कुछ हिस्सों में दशहरा 25 को, तो कहीं 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

राहुल ने कहा- नए कृषि कानूनों से किसान खुश होते तो प्रदर्शन क्यों करते, हमारी सरकार बनी तो ये काले कानून कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे.नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पंजाब पहुंचे। राहुल ने कहा कि इन कानूनों को कोविड महामारी के दौरान लागू करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने किसानों से कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे और इन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे।राहुल यहां किसानों के समर्थन में तीन दिन तक ट्रैक्टर रैली करेंगे। राहुल के साथ मोगा में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे थे।

Image
राहुल ने कहा- नए कृषि कानूनों से किसान खुश होते तो प्रदर्शन क्यों करते, हमारी सरकार बनी तो ये काले कानून कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे.नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को पंजाब पहुंचे। राहुल ने कहा कि इन कानूनों को कोविड महामारी के दौरान लागू करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने किसानों से कहा- मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इन तीन काले कानूनों को खत्म कर देंगे और इन्हें कचरे के डिब्बे में फेंक देंगे।राहुल यहां किसानों के समर्थन में तीन दिन तक ट्रैक्टर रैली करेंगे। राहुल के साथ मोगा में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे थे।

वर्दी का रौब दिखा दरोगा लड़की को भेज रहा था अश्‍लील मैसेज और वीडियो, एसपी ने किया लाइन हाजिर, बिठाई जाँच

Image
वर्दी का रौब दिखा दरोगा लड़की को भेज रहा था अश्‍लील मैसेज और वीडियो, एसपी ने किया लाइन हाजिर, बिठाई जाँच। बस्ती उत्तर प्रदेश। बस्ती जिले में तैनात एक दरोगा ने अपनी हरकतों से न केवल वर्दी को शर्मसार किया है बल्कि एक लड़की का जीना मुहाल कर दिया है। चेकिंग के बहाने चौकी पर रोकने के बाद युवती को फोन कर अश्लील बातें शुरू कर दी। नंबर ब्लॉक किया तो वाट्सएप पर गंदे मैसेज-वीडियो भेजने लगा। अनैतिक दबाव का विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। अंतत: लड़की ने साक्ष्य सहित आईजी रेंज से शिकायत की। उनके आदेश पर एएसपी ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आए तथ्‍यों के आधार पर देर शाम एसपी हेमराज मीणा ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी पर रोकने के बाद लिया था मोबाइल नंबर कोतवाली के सोनूपार पुलिस क्षेत्र की रहने वाली लड़की ने शिकायत की है कि कुछ महीने पहले वह अपने बुआ के बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान तत्कालीन सोनूपार चौकी इंचार्ज ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोक ली। बुआ के बेटे को घंटों चौकी पर बैठाए रखा और बाद में मेरा मोबाइल नंबर लेकर...

अवैध कटान के लिए रिश्वत मांगने पर कोतवाल और दीवान सस्पेंड,

अवैध कटान के लिए रिश्वत मांगने पर कोतवाल और दीवान सस्पेंड, गोंडा जिले में अवैध कटान के मामले में धन उगाही का आडियो वायरल होने के बाद एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार देर रात करनैलगंज कोतवाल व दीवान को तत्काल प्रभाव से एसपी ने निल कर दिया है। मामले के सामने आने के बाद इसकी जांच रिपोर्ट एएसपी ने एसपी को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में कोतवाल और सिपाही दोषी पाए गए हैं। यह कार्रवाई करनैलगंज में पेड़ काटने के मामले को लेकर पुलिस द्वारा पैसा मांगने का ऑडियो सामने आने के बाद की गई है। एसपी ने कोतवाल करनैलगंज राजनाथ सिंह एवं हेड मोहर्रिर शौकत अली को निलंबित कर दिया है।

ई-रिक्शा न हटाने से गुस्साया सिपाही, दिव्यांग ड्राइवर को पीटा। सिपाही को किया गया लाइन हाजिर।

Image
ई-रिक्शा न हटाने से गुस्साया सिपाही, दिव्यांग ड्राइवर को पीटा। सिपाही को किया गया लाइन हाजिर। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां वर्दी के नशे में चूर सौरिख थाने में तैनात सिपाही किरन पाल ने ई-रिक्शा न हटाने की बात से नाराज होकर दिव्यांग ड्राइवर को सरेआम लात-घूंसों से पीटा। इतने से मन नहीं भरा तो सिपाही दिव्यांग को घसीटते हुए कोतवाली ले गया। इस दौरान पति को पिटता देख रोते बिलखते हुए पीड़ित की गर्भवती पत्नी रहम की भीख मांगती रही। पिटाई से घायल दिव्यांग कोतवाली में घंटों दर्द से कराहता रहा। मामला तूल पकड़ने पर सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही दिव्यांग का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी दावा किया जा रहा है।

यूपी ने अब देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है. यह फिल्म सिटी गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी.

यूपी ने अब देश की सबसे बड़ी और खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है. यह फिल्म सिटी गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाएगी.  लखनऊ में शुक्रवार को आला अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है. यहां पर एक बेहतरीन फ़िल्म सिटी बनाई जाएगी. इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा. यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा. उन्होंने इस सिलसिले में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया.

ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को किया गिरफ्तार ।

Image
ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थोड़ी देर में रिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। ड्रग्स केस में दूसरे आरोपियों शोविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी पेश किया जाएगा। पेशी 9 सितंबर को यानी कल होने के आसार हैं।

उत्‍तर प्रदेश में पहले की तरह खुलेंगी दुकाने, लेकिन कोविड के नियमो का कारण होगा पालन।

Image
उत्‍तर प्रदेश में पहले की तरह खुलेंगी दुकाने, लेकिन कोविड के नियमो का कारण होगा पालन। अब रविवार को भी दुकानें खुलेंगी। अब बाजारों की साप्‍ताहिक बंदी की पूर्व निर्धारित व्‍यवस्‍था लागू होगी। बाजार सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोले जाएंगे।  अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाए। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। लोकभवन में  एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक...

जनपद चंदौली के जिलाधिकारी ने भी जारी किया अनलॉक 4.0 की गाइडलाईन।"अब प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी दुकाने"

Image
जनपद चंदौली के जिलाधिकारी ने भी जारी किया अनलॉक 4.0 की गाइडलाईन। "अब प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगी दुकाने" अनूप ओझा पीडीडीयू नगर। जनपद चंदौली के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा अनलॉक 4 के तहत आवश्यक दिशा निर्देश एवं आदेश पारित किया गया है जो कि 1 सितंबर 2020 से 30 सितंबर 2020 तक के लिए लागू किया गया है। जनपद में पहले की तरह धारा 144 लागू रहेगा कही पे भी एक साथ 5 लोगो से ज्यादा भीड़ लगाने की अनुमति नही होंगे। स्कूल, कॉलेज एवं सामान्य शैक्षिण संस्था अभी बन्द रहेंगी। 21 सितंबर से स्कूलों में शिक्षको को परामर्श के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा जारी SOP का पालन करना होगा। काँटेन्मेंट जोन के बाहर पढ़ने और रहने वाले छात्र छात्राये परामर्श के लिए स्कूल जा सकते है 21 सितंबर से। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। समस्त सिनेमाहाल ज़ीम पार्क आदि अभी बन्द रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। जनपद में सभी दुकाने और निजी कार्यालय (हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट जोन को छोड़ कर) सोमवार से शुक्रव...

सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाईन।

Image
सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाईन। अनूप ओझा ब्यूरो चीफ नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कहर के बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. सरकार ने शर्तों के साथ 7 सितंबर से मेट्रो चलाने को मंजूरी दे दी है. वहीं, 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दे दी गई है. इसके अलावा भी कई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. दरअसल, गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 21 सितंबर से सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल आदि से जुड़े समारोहों की अनुमति होगी, लेकिन एक छत के नीचे अधिकतम 100 लोग मौजूद रह सकेंगे. समारोहों में अनिवार्य रूप से फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और कोविड-19 रोकथाम के नियमों का पालन करना होगा. सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (कुछ विशेष मामलों को छोड़कर) अभी भी बंद रहेंगे.गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के आसपास के इलाकों में ज्यादा छूट दी जाएगी. इसके अलावा ओपन एयर थिएटर को छोड़कर सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और थिएटर 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. अनलॉक-4 के शुरू होने के साथ ही सितंबर के पहले से सप्ताह से...